हरदोई: बेरुआ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की बिगड़ी हालत, चिकित्सक ने किया मृत घोषित, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
Hardoi, Hardoi | Sep 30, 2025 हरदोई के कछौना कोतवाली क्षेत्र के बेरुआ गांव निवासी गुरुदीन मेहनत मजदूरी का काम करते थे परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम को बाइक से दो लोग उनको घर छोड़कर गए थे जिसके बाद गुरुदीन की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए कोथावां ले गए।जहां पर हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने हरदोई के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।