विकासखंड बिछिया के कोको सेक्टर क्रमांक-4 सिझौरा में नशामुक्ति अभियान को सशक्त करने, दस्तावेजीकरण सुधारने और योजनाओं का लाभ ग्रामवासियों तक पहुंचाने के निर्णय लिए गए। शनिवार करीब तीन बजे आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से शराब सेवन व निर्माण पर जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया गया तथा नशामुक्ति के लिए सामूहिक शपथ ली गई।