दादरी: रजत बिहार कॉलोनी में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-62 में स्थित रजत विहार कॉलोनी में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवजात शिशु का शव देखा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर के आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।