दादरी: सेक्टर-70 के समीप पुलिस ने लंबे समय से वांछित ₹20,000 के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, अवैध चाकू हुआ बरामद
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित ₹20000 के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मौके से अवैध चाकू बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से राधे के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो गिरोह बनाकर जनपद में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।