दादरी: सेक्टर-63 क्षेत्र से पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, 112 क्वार्टर अवैध शराब व 1 मोटरसाइकिल की जब्त
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने शनिवार को दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 112 क्वार्टर अवैध देशी शराब व तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से उदभव व गौरव के रूप में हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।