स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे एक खेत में बुधवार की रात करीब 8 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत की तकवारी कर रही एक महिला पर चार अज्ञात बदमाशों ने बुरी नीयत से हमला कर दिया। महिला की सूझबूझ और चीख-पुकार से एक बड़ा और शर्मनाक हादसा टल गया।