बिलहरी में पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम
कटनी जिले के बिलहरी गांव में एक 26 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है घर पर खाया जहरीला पदार्थ जानकारी के अनुसार, बिलहरी निवासी भरत बर्मन (26) ने बुधवार शाम अपने घर पर जहरीले पदार्थ खा लिया।