जिले में विशेष पाइपलाइन लीकेज व हैंडपंप सुधार अभियान के तहत प्रशासन ने व्यापक निरीक्षण किया। 11 उपखंडों के 56 गांवों में मरम्मत कार्य किए गए। जिला कलक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने फील्ड दौरे कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।