कासगंज: अवैध बंदूक के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सोरों कोतवाली पुलिस ने रायपुर गांव से किया गिरफ्तार
सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का फोटो वीडियो बंदूक के साथ वायरल हुआ था। जिस मामले में सोरों कोतवाली पुलिस ने अवैध असलाह के साथ फोटो वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए युवक का नाम नितिन पुत्र अनिल कुमार है। वह सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर का रहने वाला है। कब्जे से एक अवैध देसी बंदूक और कारतूस बरामद हुए हैं।