परैया: प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर के परिसर व खेल मैदान में भीषण जलजमाव से हो रही परेशानी, शिक्षक छात्र व अभिभावक हो रहे परेशान
Paraiya, Gaya | Sep 3, 2026 परैया के बगाही पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर के परिसर और खेल मैदान में बारिश के पानी से तालाब जैसी स्थिति बन गई है। स्कूल तक पहुंचने का रास्ता भी बाहर से आये पानी के भरने से डूबा हुआ है। पानी भरने और कीचड़ फैलने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि विद्यालय में जमा जल की निकासी व्यवस्था नही है।