घाटोल: ईसरवाला गांव में श्री गौड ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान एवं दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित
श्री गौड ब्राह्मण समाज वागड़ चौखला द्वारा घाटोल उपखण्ड के ईसरवाला का द्वितीय प्रतिभा सम्मान एवं दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम बुधवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ग्राम ईसरवाला में समाज के नोहरे परशुराम भवन में समाज की प्रतिभाओं एवं वरिष्ठजनो का बहुमान करने के उद्देश्य से बड़े ही उत्साह व गरिमा के साथ आयोजित किया गया। बड़ी संख्या मे समाजजन मौजूद रहे।