हमीरपुर: घरेलू विवाद में पति बना हैवान, रॉड से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या <nis:link nis:type=tag nis:id=Hamirpur nis:value=Hamirpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=CrimeNews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=DomesticViolence nis:value=DomesticViolence nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gbntoday nis:value=gbntoday nis:enabled=true nis:link/>
#हमीरपुर :-घरेलू कलह ने ली जान, पति ने पत्नी की रॉड से हत्या। हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। आपसी कहासुनी के बाद पति ने पत्नी की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को नशे का आदी बताया जा रहा है, जिसने वारदात के बाद शव को कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई, और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका एक मासूम बेटे की मां थी, जिससे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।