चौसा: जीवन प्रमाणन के लिए पंचायतों में विशेष शिविर शुरू, बनारपुर में 300 लाभार्थियों की पेंशन लंबित
Chausa, Buxar | May 7, 2026 चौसा प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के जीवित प्रमाणीकरण के लिए प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष शिविर शुरू हो गए हैं। गुरुवार को बनारपुर पंचायत भवन में पहले शिविर का आयोजन हुआ। यहां वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग व अन्य पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का प्रमाणीकरण किया गया।जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक निखिल कुमार पहुंचे।