बहराइच: सिटकहना जोत केशव में जमीन विवाद में जमकर हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
बहराइच जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में दबंगों द्वारा किए गए हमले में शिवकुमार घायल हो गए।खेत में हुए इस हमले में दबंगों ने राड और कुल्हाड़ी से हमला किया है। शिवकुमार ने पुलिस में शिकायत की है। जिसमें उन्होंने चार लोगों पर मारपीट और लोहे की राड व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस जाच में जुट गई है।