बहराइच: बहराइच में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट प्रवेश परीक्षा शुरू, जिलाधिकारी ने परीक्षा का लिया जायज़ा
नित 2025 की प्रवेश परीक्षा जिले की 6 शिक्षण संस्थानों में स्थापित किए गए 7 परीक्षा केन्द्रो पर रविवार को संपन्न कराई जा रही है। यह परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संपन्न कराई जा रही है। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 2976 परीक्षार्थी पंजीकृत है।