बहराइच: शहर निवासी सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने केंद्र सरकार पर हमला किया, बोले- जातीय जनगणना की मांग पर विपक्ष के आगे झुकी सरकार
भारत शहर निवासी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तारीख खान ने केंद्र सरकार के जातीय जनगणना कराई जाने की घोषणा पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। रविवार शाम को उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा यू टर्न लेती है वह चाहे किसान बिल हो और चाहे जातीय जनगणना करने की मांग हो। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना करने की विपक्ष की मांग की आगे केंद्र सरकार झुकी है।