बहराइच: रहवा इलाके में दुकान के अंदर फंदे से लटकता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत रहवा इलाके में व्यक्ति का शव दुकान के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मरच्यूरी भेज दिया है। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस सब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।