बहराइच: टेडवा इलाके में काम करते समय युवक को लगा करंट, हालत गंभीर
भिनगा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेडवा इलाके में काम करते समय युवक को रविवार को करंट लग गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि युवक फूल लगाने का काम कर रहा था। तभी करंट लग गया। इलाज जारी है।