पिंड्रा: चिरईगांव और चोलापुर में मंत्री अनिल राजभर और विधायक ने कृषकों में बांटे निःशुल्क बीज
वाराणसी में विकास खण्ड-चिरईगांव के सभागार में मंत्री अनिल राजभर द्वारा तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने हेतु कुल 20 कृषकों को तोरिया बीज का मिनीकिट निःशुल्क वितरण किया गया। इसी के साथ विकास खण्ड-चोलापुर में विधायक त्रिभुवन राम द्वारा कुल 100 कृषकों को तोरिया एवम् सरसों बीज का मिनीकिट निःशुल्क वितरण किया गया।