उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान: EVM पर भरोसा, लेकिन चुनाव में ‘वोट चोरी’ के दूसरे तरीकों पर उठाए सवाल!
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें बड़े पैमाने पर मशीनों में गड़बड़ी करके पूरे देश का चुनाव बदल देने के आरोपों पर विश्वास नहीं होता।
लेकिन 1987 के जम्मू-कश्मीर चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पहले नामांकन फॉर्म तक चबाकर उम्मीदवारों के पर्चे खारिज किए जाने जैसी घटनाएं होती थीं।
उमर अब्दुल्ला का सवाल है—अगर प्रशासन ही किसी उम्मीदवार को जीतने नहीं देना चाहता, तो नामांकन से लेकर चुनाव प्रक्रिया तक में गड़बड़ी भी ‘वोट चोरी’ ही है!
सवाल सिर्फ EVM का नहीं, चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता का भी है।
#OmarAbdullah #EVM #JammuKashmir #Election