पंडारक: बड्डोपुर गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी
Pandarak, Patna | May 30, 2025 पंडारक थाना क्षेत्र के बड्डोपुर गांव में 21 वर्षीय एक विवाहिता ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पंडारक थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया तथा सुबह 9 बजे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।