अमरिया: कंपोजिट विद्यालय बल्लिया में लगाए गए फलदार और छायादार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अमरिया क्षेत्र में वन महोत्सव के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय बल्लिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम शनिवार को 11 बजे आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह उर्फ प्रिंस ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में आम, नीम और पीपल सहित कई छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।