#बालाघाट
अंतरराष्ट्रीय धान शोध संस्थान फिलीपींस के वैज्ञानिक पहुंचे नेवरगांवकला
नेवरगांवकला में IRRI-JNKVV परियोजना के तहत वैज्ञानिकों ने किया फील्ड निरीक्षण
किसानों से लिया फसल प्रबंधन का फीडबैक, जैव उर्वरकों के उपयोग के बताए फायदे
बालाघाट जिले के ग्राम नेवरगांवकला में अंतरराष्ट्रीय धान शोध संस्थान फिलीपींस व जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर की संयुक्त व सहयोगी परियोजना ( IRRI–JNKVV) के अंतर्गत RCT (Randomized Controlled Trials) एवं FLD का वैज्ञानिकों की टीम द्वारा 11 अगस्त को फील्ड निरीक्षण किया गया। फिलीपींस स्थित अंतरराष्ट्रीय धान शोध संस्थान IRRI से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शलभ दीक्षित, IRRI कम्युनिकेशन टीम की मर्टिल मेम तथा जबलपुर से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामाकृष्णन ने खेतों का भ्रमण कर फसल की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों से फसल उत्पादन एवं प्रबंधन को लेकर उनके अनुभव जाने तथा वर्तमान फसल स्थिति के अनुसार आवश्यक एवं उपयुक्त सलाह दी। वैज्ञानिकों ने किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने और फसल प्रबंधन में आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान किसानों को जैव उर्वरकों के सही एवं संतुलित उपयोग की जानकारी भी दी गई। जैव उर्वरकों के लाभ बताते हुए कहा गया कि इनके उचित उपयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार, पौधों को पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ाने तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि में मदद मिलती है। वैज्ञानिकों ने किसानों के सवालों का समाधान करते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जैव उर्वरकों के उपयोग एवं फसल प्रबंधन संबंधी सुझाव भी दिए।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#minmpkrishi