घागरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में पेशा उन्मुखीकरण विषय पर ग्राम सभा सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम सभा सदस्यों को विभिन्न रोजगारोन्मुख योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।