चित्तौड़गढ़: मनरेगा के बाद आंगनबाड़ी केदो के बच्चों को कलेक्टर ने दी राहत, आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार से सुबह 7:30 से 9:00 तक चलेंगे
भीषण गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने एक आदेश जारी कर आंगनबाड़ी केदो के बच्चों का समय बदल दिया। सोमवार से बच्चों को डेढ़ घंटे ही आंगनबाड़ी केदो में रखा जा सकेगा। विद्यार्थियों का समय 7:30 से 9:00 बजे तक रहेगा। आदेश के अनुसार उक्त समय में विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ एक बार भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कर्मचारियों का समय पूर्वक रहेगा।