चित्तौड़गढ़: व्यापार महासंघ संस्थान के निर्णय पर महीने के अंतिम रविवार को सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद
व्यापार महासंघ संस्थान के निर्णय के अनुसार 26 मई को महीने के अंतिम रविवार को शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। अध्यक्ष सुनील जागेटिया और महासचिव राजकुमार बज ने सभी संगठन अध्यक्ष, मंत्रियों से बातचीत कर सहयोग मांगा। मेडिकल डेयरी, सलून, रेस्टोरेंट और सर्विस सेक्टर को छूट रहेगी। लेबर कमिश्नर ने उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।