उज्जैन ग्रामीण: 1 दिसंबर को बाबा काल भैरव जयंती व 2 दिसंबर को निकलेगी भव्य सवारी, मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश
उज्जैन में भगवान काल भैरव की जयंती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 1 दिसंबर को बाबा काल भैरव की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। वहीं, 2 दिसंबर की शाम को बाबा काल भैरव की सवारी निकलेगी, जिसे लेकर प्रशासन ने तैयारियों के निर्देश दिए हैं। सवारी मार्ग पर सड़क समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की