पिपरा: भगत तेंदुआ मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, 2 घायल, दाहिने पैर में फ्रैक्चर; बेहतर इलाज हेतु रेफर
Pipra, Palamu | Nov 9, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-139 पर भगत तेंदुआ मोड़ के समीप सोमवार देर शाम 6 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।