Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
usr83211808
बस्ती: नगर पंचायत बनकटी में नए पार्क का तेज निर्माण, अरविंद पाल ने किया निरीक्षण
Basti, Basti
| Sep 10, 2026
नगर पंचायत बनकटी के वार्ड 11 में राजेंद्र प्रसाद नगर, कथरूआ में नए पार्क के निर्माण का स्थलीय निरीक्षण इंजीनियर अरविंद पाल ने किया। बाउंड्री निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
MORE NEWS
बस्ती: 20 सितंबर को रुधौली पहुंचेंगे सांसद चंद्रशेखर आजाद, कार्यकर्ताओं में उत्साह.. #ASP #भीमआर्मी #बस्ती #thenirmalupdates #fallowers #trendingpost #facebookpost #viralpost #viralvideoreels #viralvideoシ
Basti, Basti | Sep 10, 2026
RCC Public School के बच्चों ने दिल्ली में लहराया परचम बस्ती। RCC Public School, Basti में बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय के बच्चे ताइक्वांडो जैसे खेलों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में 20 से 22 अगस्त तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित 37वीं दिल्ली स्टेट ITF ताइक्वांडो चैंपियनशिप में RCC Public School के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की आरुषि यादव ने स्वर्ण पदक तथा अजय यादव ने स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर अपर पुलिस अधीक्षक (Addl. SP) श्याम कांत जी ने बच्चों को पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कोच Ashutosh Singh को बच्चों को निरंतर प्रशिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि RCC Public School के कई बच्चों ने पिछले वर्ष भी ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपना नाम दर्ज कराया था। बच्चों की लगातार मेहनत और शानदार प्रदर्शन का परिणाम है कि अब विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है, जो विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे बस्ती जनपद के लिए गर्व की बात है। विद्यालय के Director Engineer Shailesh Chaudhary जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा Principal Navneet Dixit जी के निरंतर प्रोत्साहन से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि बच्चों की प्रतिभा को उचित मंच मिले और वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। कोच Ashutosh Singh ने कहा कि बच्चों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व विद्यालय के सहयोग का परिणाम है। आने वाले समय में बच्चों को और बेहतर प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाने का प्रयास जारी रहेगा। विद्यालय परिवार ने आरुषि यादव एवं अजय यादव, उनके अभिभावकों, कोच Ashutosh Singh तथा सभी सहयोगियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Basti, Basti | Sep 10, 2026
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’ हनुमान अंश का संदेश नयी पीढी के लिये उपयोगी- राकेश सिंह बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश (पंजी.) के पदाधिकारियों, व्यापारी साथियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में बड़े वन स्थित दर्श सिनेमा पहुंचकर अत्यंत प्रेरणादायक, सांस्कृतिक और धार्मिक सनातन फिल्म ‘हनुमान अंश’ को सामूहिक रूप से देखा। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल एक चलचित्र देखना मात्र नहीं था, बल्कि सभी के लिए सांस्कृतिक चेतना और अपने गौरवशाली सनातन इतिहास से जुड़ने का एक अत्यंत ही दिव्य अनुभव रहा। हनुमान अंश का संदेश नयी पीढी के लिये उपयोगी है। सभी व्यापारी समयबद्ध तरीके से सिनेमाघर पहुंचे, जिससे इस धार्मिक एवं भव्य आयोजन का पूरी तल्लीनता के साथ आनंद लिया जा सका। दर्श सिनेमा के स्वामी धीरेन्द्र सिंह का लोगों ने आभार व्यक्त किया। ‘हनुमान अंश’ के दर्शकोें में जिला संगठन महामंत्री भारत राम बबलू अग्रहरि, जिला महामंत्री आलोक कुमार दुबे, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता, नगर संगठन महामंत्री प्रदीप सिंह, नगर महामंत्री धीरेंद्र कुमार सिंह सहित अश्विन कुमार, शुभम कुमार, सुखसागर, सूरज यादव, संजय गुप्ता, अवधेश निषाद, रावेश कुमार श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, कमलेश चौधरी, धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रदीप गुप्ता, वीरू साहू, कृष्ण कुमार सिंह, उज्जवल श्रीवास्तव, सूरज कुमार गुप्ता, नितिन श्रीवास्तव, सत्यम सिंह, शिवम सिंह, शुभम गौड़, आकाश सोनी, राजकुमार चौधरी, दीपचंद कसौधन, बृजेश गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, सरजू प्रसाद, रवि कुमार, सत्य प्रकाश द्विवेदी, वंदना वर्मा, अमित कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार गुप्ता, सुनील कुमार मिश्रा, हिमांशु कसौधन, रामगोपाल सिंह, हेमंत मिश्रा, श्याम श्रीवास्तव और अन्य व्यापारी बंधु शामिल रहे।
Basti, Basti | Sep 9, 2026
*बस्ती: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का महा आयोजन, सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय पाने का सुनहरा मौका - जिला जज ने रैली को दिखाई हरी झंडी* *जनपद बस्ती, 09 सितंबर 2026।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जनपद बस्ती में आगामी *12 सितंबर 2026 दिन शनिवार* को राष्ट्रीय लोक अदालत का विशाल आयोजन किया जा रहा है। यह अदालत जनपद न्यायालय बस्ती के साथ-साथ सभी तहसील स्तर की अदालतों, परिवार न्यायालय और राजस्व न्यायालयों में एक साथ आयोजित होगी। इसी के प्रचार-प्रसार और आम जनता को जागरूक करने के लिए बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे *जनपद न्यायाधीश शमसुल हक* ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। *लोक अदालत में कौन-कौन से मामलों का होगा निस्तारण -* इस राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग हर प्रकार के सुलह-समझौता योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा। *1. बैंक लोन व वसूली मामले:* भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सहित सभी बैंकों के ऋण वसूली, क्रेडिट कार्ड, एनपीए मामलों में भारी ब्याज में छूट और एकमुश्त समझौता (OTS) की सुविधा दी जाएगी। *2. मोटर दुर्घटना क्लेम:* सड़क हादसों से जुड़े मुआवजा मामलों का तुरंत निस्तारण, जिससे पीड़ित परिवारों को वर्षों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। *3. पारिवारिक विवाद:* पति-पत्नी के बीच तलाक, भरण-पोषण, घरेलू हिंसा के मामले आपसी सुलह से खत्म कर परिवारों को टूटने से बचाया जाएगा। *4. राजस्व मामले:* जमीन, खेत, विरासत, दाखिल-खारिज, धारा 34, 116 जैसे वर्षों से लंबित राजस्व वादों का मौके पर ही समाधान। *5. विद्युत, जल व टेलीफोन बिल:* बिजली चोरी और बिल से जुड़े मामलों में सरचार्ज में विशेष छूट देकर समझौता कराया जाएगा। *6. श्रम विवाद, मनरेगा और अन्य छोटे आपराधिक मामले* जो समझौता योग्य हैं, उनका भी निस्तारण होगा। *जनता को लोक अदालत से क्या-क्या फायदे होते हैं -* लोक अदालत आम आदमी के लिए वरदान है, इसके फायदे ही फायदे हैं *पहला सबसे बड़ा फायदा - त्वरित न्याय:* जो मुकदमा 10 साल में खत्म नहीं होता, वह लोक अदालत में एक ही दिन में खत्म हो जाता है। *दूसरा - पैसे की बचत:* लोक अदालत में कोई कोर्ट फीस नहीं लगती। अगर आपने पहले फीस दी है तो मुकदमा सुलह से खत्म होने पर वह फीस वापस कर दी जाती है। वकीलों के चक्कर और तारीखों का खर्चा बचता है। *तीसरा - कोई हार-जीत नहीं:* यह अदालत दुश्मनी नहीं दोस्ती कराती है। इसमें फैसला थोपा नहीं जाता, बल्कि दोनों पक्षों की रजामंदी से समझौता कराया जाता है, इसलिए कोई भी पक्ष हारता नहीं है। भविष्य में रिश्ते खराब नहीं होते। *चौथा - अंतिम फैसला:* लोक अदालत के फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं होती, इसलिए मामला हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। यह फैसला सिविल कोर्ट की डिक्री के समान होता है। *पांचवां - कागजी कार्रवाई से मुक्ति:* सरल प्रक्रिया, वकील की अनिवार्यता नहीं, आप स्वयं अपना पक्ष रख सकते हैं। *अदालत में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी -* जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वादकारियों के लिए विशेष सुविधाएं की गई हैं। सभी बेंचों पर पीने के पानी, बैठने, हेल्प डेस्क, अधिवक्ताओं की निशुल्क सहायता, बैंक अधिकारियों की मौजूदगी और पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा फॉर्म भरने में मदद की व्यवस्था रहेगी। बैंक स्टॉल लगाकर मौके पर ही OTS फार्म भरवाए जाएंगे। *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार प्रथम* ने बताया कि सभी पराविधिक स्वयं सेवकों को गांव-गांव जाकर लघु कैम्प लगाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि जिनके भी मामले लंबित हैं, वे 13 सितंबर को अपने दस्तावेजों के साथ न्यायालय पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 9, 2026
बस्ती: फोन-पे पर नाम खोजकर क्राइम ब्रांच का डर दिखाते थे साइबर ठग, दो गिरफ्तार.. #nonfollowers #trendingpost #fallowers #bastinews #thenirmalupdates #facebookpost
Basti, Basti | Sep 9, 2026
शिकायत के बाद कंपोजिट विद्यालय पड़री पाण्डेय का निरीक्षण, समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन बस्ती । कंपोजिट विद्यालय पड़री पाण्डेय में जलजमाव, परिसर में भरे पानी, जलमग्न शौचालय, खराब हैंडपंप और क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर की गई शिकायत के बाद बुधवार को संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बस्ती जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा प्रमोद कुमार चौधरी के अनुसार, विद्यालय की समस्याओं को लेकर शिकायत किए जाने के बाद खंड विकास अधिकारी सल्टौआ गोपालपुर, सहायक खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में जलजमाव, पानी में डूबे शौचालय, खराब हैंडपंप तथा क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल समेत अन्य समस्याएं देखी गईं। निरीक्षण के दौरान बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी कराया गया। अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान की ओर से विद्यालय की अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही विद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर और हरा-भरा बनाने की दिशा में आवश्यक कार्य कराने की बात कही गई। प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत सैकड़ों बच्चों की सुविधाओं और सुरक्षित वातावरण को ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं का समाधान बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निरीक्षण करना और उनके समाधान का आश्वासन देना सकारात्मक पहल है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षकगण की भी सराहना की। प्रमोद चौधरी ने कहा कि विद्यालय की विषम परिस्थितियों के बावजूद शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को आकार देने का केंद्र है। इसलिए विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रमोद कुमार चौधरी ने ग्राम प्रधान एवं विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विद्यालय से संबंधित सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए विद्यालय को स्वच्छ, सुरक्षित, सुविधासंपन्न एवं हरा-भरा बनाना उनकी प्राथमिकता है।
Basti, Basti | Sep 9, 2026
एसपी ऑफिस के सामने बाइक चोरी, घटना CCTV कैमरे में कैद
Basti, Basti | Sep 9, 2026
PDA व्यापारी सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल 2027 में बनेगी सपा को सरकार
Basti, Basti | Sep 9, 2026
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 9 सितंबर 2026सितंबर होना *बस्ती: यातायात पुलिस का इंटरसेप्टर से चला चाबुक, ओवर स्पीड वाहनों का हुआ ऑनलाइन चालान - सड़क पर तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम* *बस्ती।* पुलिस अधीक्षक *डॉ. यशवीर सिंह* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक *श्याम कांत* के मार्गदर्शन तथा में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात *कुलदीप यादव* के नेतृत्व में यातायात प्रभारी *कुलदीप त्रिपाठी* की टीम ने हाईवे पर इंटरसेप्टर मशीन से ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात प्रभारी *कुलदीप त्रिपाठी* ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए इंटरसेप्टर कैमरे से तेज रफ्तार वाहनों की स्पीड को ट्रैक किया और नियमानुसार तत्काल ई-चालान की कार्रवाई की। इस दौरान कई कार, बाइक और भारी वाहन जो निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज चल रहे थे, उनके चालान किए गए। श्री त्रिपाठी ने बताया कि ओवर स्पीडिंग ही सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण है। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ अब सख्ती भी बरती जा रही है। इंटरसेप्टर मशीन से 500 मीटर दूर से ही वाहन की स्पीड कैप्चर हो जाती है और उसका फोटो व वीडियो साक्ष्य के साथ चालान जनरेट हो जाता है, इसलिए कोई भी बहानेबाजी नहीं चलती। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं, नशे में वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करने में ही सबकी सुरक्षा है। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे और पूरे दिन हाईवे पर यह कार्रवाई जारी रही। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 9, 2026