सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के बोडीपुर धरौता में बुजुर्ग महिला ने फंदे से लटककर लगाई फांसी, दुर्गंध के बाद हुई जानकारी
मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बोड़ीपुर धरौता गांव की है, जहां महिला का शव चार दिन बाद घर से दुर्गंध आने पर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका की पहचान लल्ली देवी पाल (65 वर्ष) पत्नी नंद लाल पाल के रूप में हुई है। रविवार को उनके घर से तेज दुर्गंध के बाद पता चला।