बखरी: बखरी थाना परिसर में ईद और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेता हुए शामिल
बखरी थाना परिसर में शुक्रवार को रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर फैसल अहमद अंसारी ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को कहा अगामी त्यौहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन चौकस है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े उपाय किए जाएंगे लोगों से अफवाह से बचने की अपील की गई।