बखरी: बखरी प्रखंड के सिमरी में पिकअप वाहन पर गिरी पेड़ की डाली, सड़क घंटों रही जाम
सिमरी के निकट मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक के ठोकर से क्षतिग्रस्त पेड़ की डाली पिकअप वाहन पर गिरा जिससे पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण गढपुरा बखरी पथ लगभग दो घंटे तक जाम रहा। इससे सैकड़ों गाड़ी की आवाजाही बाधित हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से जेसीबी वगैरह लगाकर पीपल की डाली को हटाया गया। इस घटना में कोई हताहत की सूचना नहीं है।