बखरी: बखरी में सपा और बहुजन कल्याण समिति ने राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई, तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
बखरी में सपा और बहुजन कल्याण समिति के बैनर तले समाजवादी विचारक डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सपा जिला अध्यक्ष दिलीप केसरी ने लोगों को उनके विचारधारा को अपने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के दबे कुचले शोषित समाज के मसीहा और सच्चे समाजवादी थे।