बखरी: बखरी अनुमंडल में ईद उल फितर को लेकर शांति समिति की बैठक, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल के नेता शामिल
बकरी अनुमंडल सभागार में ईद उल फितर को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई इसकी अध्यक्षता एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ ने किया। उन्होंने कहा कि बखरी अनुमंडल के लोग मिलजुलकर होली दिवाली ईद बकरीद मोहर्रम दशहरा मनाते आए हैं। गंगा जमुना तहजीब का उत्कृष्ट मिसाल है। उन्होंने ईद उल फितर पर आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।