बखरी: चकचनरपत पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए रजनीश यादव ने बखरी प्रखंड मुख्यालय में नामांकन किया, समर्थकों की रही भारी भीड़
बखरी प्रखंड मुख्यालय में पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को चकचनरपत पंचायत के रजनीश कुमार यादव ने अध्यक्ष पद पर अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थन में सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा थी। उनके चुनावी दंगल में उतरने से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।