बखरी: बखरी में एसडीओ ने वृद्धजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया, एक दर्जन लोगों ने आवेदन दिया
बखरी अनुमंडल मुख्यालय में वृद्धजन के समस्या निदान हेतु सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन वृद्ध जनों ने एसडीओ बखरी सन्नी कुमार सौरभ के कार्यालय में अपनी समस्याओं के निदान हेतु आवेदन किया। एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने एक-एक आवेदन का अवलोकन कर उचित कार्रवाई तथा समाधान करने का आश्वासन दिया।