पटना ग्रामीण: साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट से उड़ाए 3.50 लाख रूपए, दानापुर थाना में पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत
पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में एक शख्स के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 3.50 लाख रुपए निकाल लिए। आरकेपुरम निवासी पीड़ित बर्फी राय ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।पीड़ित ने बताया कि पिकअप गाड़ी बेचकर 3 लाख 50 हजार रुपए बैंक में जमा किया था। 10 मई को जरूरत पड़ने पर पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंचा था।