पटना ग्रामीण: डाक बंगला चौराहे पर पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर प्रशासन ने किया रिहर्सल
12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में रोड शो करेंगे, जिसे लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किए गए हैं। वहीं रोड शो को लेकर डाक बंगला चौराहे पर प्रशासन के द्वारा रिहर्सल किया गया। इस दौरान पटना डीएम और एसएसपी भी मौजूद रहें। रोड शो को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप की टीम भी पटना पहुंच चुकी है।