पटना ग्रामीण: पटना में पीएम के रोड शो को लेकर स्पेशल गाड़ी,कारकेड रिहर्सल में किया गया शामिल
पटना में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए स्पेशल गाड़ी को तैयार कर लिया गया है। यह पूरी तरह से हाईटेक और लग्जरी है। शनिवार को कारकेड के रिहर्सल के दौरान गाड़ी को भी शामिल किया गया। गाड़ी पूरी तरह से भगवा कलर में रंगी हुई है। इस पर पीएम की तस्वीर लगी हुई है।इस गाड़ी को इस डिजाइन से बनाया गया है कि पीएम खड़े रहेंगे, तब भी एसी की हवा उनके चेहरे तक पहुंचेगी।