पटना ग्रामीण: होटल मौर्या में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमारी गारंटी में कोई जाति धर्म का जिक्र नहीं है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने होटल मौर्या में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने पांच न्याय और 25 गारंटी की घोषणा की है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो मुस्लिम लीग का मेनिफेस्टो है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हमारी गारंटी देश की योग्य जनता के लिए है।