कोल: सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, आठवें वेतन में शामिल करने की मांग
Koil, Aligarh | Jan 6, 2026 अलीगढ़ में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया है। संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के बाहर इकट्ठा हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार से आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल करने की मांग की है।