कोल: नगर निगम पर वेंडिंग जोन की दुकानों का किराया वसूलने के बावजूद अलॉटमेंट न करने के आरोप, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
Koil, Aligarh | Jan 6, 2026 अलीगढ़ में नगर निगम पर वेंडिंग जोन में पैसा लेने के बाद भी दुकान अलॉटमेंट न करने के आरोप लगे हैं। कांग्रेसी नेता आगा यूनुस के नेतृत्व में भारी मात्रा में रेहडी पटरी पर दुकान लगाने वाले लोग इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन दिया और कार्रवाई किए जाने की मांग की है। लोगों ने बताया की लॉटरी में दुकान निकल चुकी है।