कोल: गाजियाबाद में हिंदूवादियों द्वारा तलवार-फरसा बांटने के विरोध में अलीगढ़ में AIMIM ने बांटे फूल और पेन, भाईचारे का संदेश
Koil, Aligarh | Jan 6, 2026 गाजियाबाद में हिंदूवादियों के द्वारा तलवार और फरसा बांटने के विरोध में अलीगढ़ में AIMIM ने अनोखा प्रदर्शन किया है। जिला अध्यक्ष यामीन अब्बासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में गुलाब का फूल और पेन बांटा और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में है भाई भाई के नारों से नारेबाज़ी की।