सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के मती का पूरा की महिला ने पति समेत अन्य परिजनों पर लगाया मारपीट का आरोप, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के मती का पूरा किरांव निवासिनी आयसा बानो का आरोप है कि बुधवार की सुबह अपने पति और देवर के खिलाफ उत्पीड़न की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों उनके साथ मारपीट करते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं और उन्हें गंदी-गंदी गालियां देते हैं। परिवार के भरण-पोषण के लिए कोई खर्च भी नहीं देते हैं।