सिहोरा: सोम खुर्द में वन अमले को देख लकड़ी से भरा वाहन लेकर भागा चालक, घेराबंदी कर पकड़ा गया
वन परिक्षेत्र सिहोरा के सोम खुर्द में आम के पेड़ की कटाई कर लकड़ी को गिट्टो के रूप में ले जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के बाद निगरानी कर रही वन विभाग की टीम को देखकर वाहन चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।