प्रतापगढ़: सपा ने डॉ राम मनोहर की जयंती मनाई, ट्रेजरी तिराहा स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
डॉ.राममनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर ट्रेज़री चौराहा स्थित उनके प्रतिमा पर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम करीब 4 बजे माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी। इसके उपरांत एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया जी भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता थे। लोहिया जी लोकतान्त्रिक रूप से सुदृढ़ थे।