प्रतापगढ़: दरछुट गांव में भूमि विवाद सुलझाने गए दरोगा और सिपाही पर हुआ हमला, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
दरछुट गांव में भूमि विवाद सुलझाने गए दरोगा और सिपाही पर जानलेवा हमला करने का एक वीडियो रविवार सुबह करीब 7 बजे सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया की 21 मार्च को भूमि विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा और सिपाही पर जानलेवा हमला करने, उसकी वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है ।