प्रतापगढ़: शहीद दिवस पर युवा क्रांति के पदाधिकारियों ने भंगवा चुंगी स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा की सफाई की, गाया वंदे मातरम गीत
शहीद दिवस पर युवा क्रांति के पदाधिकारी ने रविवार सुबह 9:00 बजे शहर के भगवा चूंगी स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा की साफ सफाई किया। इसके उपरांत सभी पदाधिकारी वंदे मातरम गीत गाकर शहीदों को नमन किया। युवा क्रांति के संरक्षक भाजपा नेता अच्युतानंद ने बताया की 23 मार्च 1931 को आज के दिन भगत सिंह, सुखदेव थापर, और शिवराम राजगुरु को अंग्रेज़ी हुकूमत ने फांसी दी थी।