जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक संपन्न -----
आज दिनांक 18 नवम्बर 2016 को जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई ।
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण - जनसंख्या परिगणना की पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु आयोजित उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा समिति के सदस्यों को जनसंख्या परिगणना की बारीकियों से अवगत कराया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि उक्त चरण में फील्ड ट्रेनर , प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस कार्य हेतु जिला से 2 पदाधिकारियों को बिपार्ड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके प्रशिक्षण प्राप्त कर जिला में आने के पश्चात फील्ड ट्रेनरों को उनके द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। फील्ड ट्रेनर द्वारा अपने अपने चार्ज क्षेत्रों में प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों को यह भी बताया गया कि 10 जनवरी 2027 से 24 जनवरी2027 तक आम जन द्वारा स्व-गणना का कार्य किया जाएगा।इस दौरान आम जन स्वयं से जनगणना कर सकते हैं।इसके पश्चात 25 जनवरी2027 से 28 फरवरी2027 तक प्रगणकों द्वारा घर घर जाकर जनसंख्या गणन का कार्य किया जाएगा। जिला में इस चरण में कुल 128 फील्ड ट्रेनर , 7721 प्रगणक तथा 1309 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जानी है जिनकी सहायता से जनसंख्या गणना का कार्य किया जाना है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों को प्रत्येक चार्ज में जाकर प्रशिक्षण कार्य को गुणवत्तापूर्वक कराए जाने पर बल दिया गया। इस चरण की सफलता के लिए अलग अलग कोषांग के गठन तथा प्रगणकों के क्षेत्र निर्धारण किए जाने का निर्देश जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को दिया गया।
इस अवसर पर अन्य पदाधिकारियों के साथ साथ अपर समाहर्ता ,भोजपुर, प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर आरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी के भी उपस्थित थे।
Bhojpur, Bihar | Nov 18, 2026