शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी ने विद्यालयों में कायाकल्प कार्य 22 नवंबर तक पूर्ण करने का दिया निर्देश
आरा, 18 नवंबर 2026। जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत संचालित कार्यों को 22 नवंबर 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही, कार्य प्रारंभ होने से पूर्व एवं कार्य पूर्ण होने के बाद के फोटोग्राफ सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा। सभी विद्यालयों में कायाकल्प, आईसीटी लैब, केजीबीवी छात्रावास, खेल सामग्री एवं खेलकूद की व्यवस्था तथा संचालन की जिला स्तर से सघन जांच कराने हेतु विद्यालयों को संबंधित पदाधिकारियों के साथ टैग करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण हेतु विद्यालय परिसर में भूमि अथवा विद्यालय भवन के ऊपर उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के लिए अविलंब विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। केजीबीवी बड़हरा एवं शाहपुर के निर्माण हेतु एक सप्ताह के अंदर भूमि सर्वेक्षण कर योजना तैयार करने तथा निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी विद्यालयों (वर्ग 1 से 12) में ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने के लिए अभियान चलाने तथा वर्ग 5 से 6, वर्ग 8 से 9 एवं वर्ग 10 से 11 में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के दौरान यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी विद्यालय में मध्याह्न भोजन का संचालन बाधित नहीं हो। साथ ही रसोईघर की नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने विद्यालयों, शैक्षिक संस्थानों एवं डायट/पीटीईसी में संचालित सभी निर्माण कार्यों को 26 जनवरी 2027 से पूर्व पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया। बच्चों को निर्धारित समय पर पुस्तक एवं पोशाक उपलब्ध कराने तथा व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Course) से संबंधित सभी केंद्रों को प्रारंभ करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी विद्यालयों, विशेषकर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 15 दिसंबर तक पाठ्यक्रम पूरा करने का निर्देश दिया। इसके लिए आवश्यकतानुसार रेमेडियल कक्षाओं का संचालन कर शेष पाठ्यक्रम पूरा कराने को कहा।
जिला पदाधिकारी महोदय ने भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अपर समाहर्ता, राजस्
Bhojpur, Bihar | Nov 18, 2026